फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मृत श्रमिक का शव परिजनों को सौंपा, शोक में बंद रहा खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। खनन में लगे दो शक्तिमान ट्रकों के बीच दबकर मरे युवक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर हादसे के शोक में शुक्रवार को शारदा से खनिज निकासी बंद रही। बृहस्पतिवार को मनिहारगोठ निवासी मोहम्मद सैफ (20) पुत्र अकबर अली की शारदा स्टोन क्रशर के समीप दो शक्तिमान ट्रकों (यूपी 29/1251 व यूजीपी /4583) के बीच दबकर मौत हो गई थी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हादसे की किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें