फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो शारदा में कूदा साल का बालक, पुलिस के तैराक ने बचाया 

विज्ञापन
विज्ञापन
संवादा न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। मां की डांट-पिटाई से क्षुब्ध दस वर्षीय बालक ने शारदा में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसे जल पुलिस के तैराक जवान ने बचा लिया। किशोर के इस कदम से हर कोई हैरत में है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दस वर्षीय बालक ने शारदा घाट के समीप नदी में कूद मार दी। उसे डूबता देख वहां मौजूद जल पुलिस के जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान ने नदी में छलांग मार उसे डूबने से बचा लिया। पूछताछ में पता चला कि यह बालक शहर का ही निवासी है और मां की डांट-पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के लिए नदी में कूदा था। तैराक जवान ने बताया कि बाद में बालक के माता-पिता को कोतवाली में बुलाकर समझाने के बाद बालक को उनके सुपूर्द कर दिया गया। इधर दस साल के बालक में इस आत्मघाती कदम से हर कोई हैरत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें