फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट-चंपावत एनएच पर हादसा, पांच की मौत

Fri, 05 Dec 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरात का वाहन खाई में गिरा, मृतकों में दूल्हे की बहन, भांजा भी शामिल, दूसरा भांजा घायल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

लोहाघाट/चंपावत। सेराघाट से पाटी आई बरात का वाहन लोहाघाट-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दूल्हे की बहन और भांजे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दूल्हे का दूसरा भांजा समेत पांच लोग घायल हैं।

जिला आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार सेराघाट से एक बरात पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बालातड़ी के देवीधार में आई थी। तड़के 3.30 बजे बरात में शामिल बोलेरो वाहन यूके 04 टीबी 2074 के बाघधारा के पास खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस, फायर टीम, 108, एसडीआरएफ, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर घायलों को निकाला और लोहाघाट के उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में सवार दूल्हे की बहन समेत पांच लोगों के शव निकाले गए। घायल चालक का लोहाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद चंपावत अस्पताल भेजा गया। उनके सिर पर गंभीर चोट होने पर वहां से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों के परिजनों ने हल्द्वानी में घर होने पर वहां जाने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। घटना स्थल पर सीओ शिवराज सिंह राणा, एसपी अजय गणपति भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।



इनकी हुई मौत



दूल्हे की बहन भावना चौबे (24) पत्नी सुरेश चौबे निवासी स्याल्दे

प्रियांशु चौबे (06) पुत्र सुरेश चौबे



प्रकाश चंद्र उनियाल (40) निवासी रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंह नगर

केवल चंद्र उनियाल (35) निवासी रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंह नगर



सुरेश नौटियाल (32) निवासी पंतनगर, जिला ऊधमसिंह नगर

ये हुए घायल

चेतन चौबे (05) पुत्र सुरेश चौबे निवासी दिल्ली



वाहन चालक देवीदत्त पांडे पुत्र रामदत्त (39) निवासी सल्ला भाटकोट सेराघाट जिला अल्मोड़ा

धीरज उनियाल पुत्र प्रकाश चंद्र उनियाल (12) निवासी देघाट, जिला अल्मोड़ा



भाष्कर पंडा पुत्र सुरेश पंडा निवासी किरोला सेराघाट, जिला पिथौरागढ़

राजेश जोशी पुत्र उमेश चंद्र जोशी (14) निवासी लाखतोली बनकोट, गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें