फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़क किनारे खड़े शक्मिन ट्रक से जा भिड़ी जीप

विज्ञापन
टनकपुर में सड़क किनारे खड़े शक्तिमान ट्रक में भिड़ी जीप। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा चुंगी पर अनियंत्रित मैक्स जीप सड़क किनारे खड़े शक्तिमान ट्रक से जा भिड़ी जिससे जीप चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नगरवासी बंटी (26) पुत्र सलीम मैक्स जीप चलाता है। वह रविवार को यात्रियों को लेने बैराज की ओर जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित जीप सड़क किनारे खड़े शक्तिमान ट्रक के पीछे से जा टकराई जिससे जीप चालक बंटी और उसमें सवार देव दत्त पांडे (46) पुत्र तारा दत्त पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से उपजिला चिकित्सालय में पहुंचाया। डॉ. मो. उमर ने बताया कि चालक बंटी को मामूली चोट लगी जबकि देव दत्त के सिर और मुंह में चोट है। उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल टिप्पर चालक की मौत
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के क्वीतड़ गांव में हुई सड़क हादसे में घायल चालक ऊर्बा दत्त भट्ट (45) का उपचार के दौरान निधन हो गया। क्वीतड़ के पास 15 दिन पूर्व टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में चालक ऊर्बा दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऊर्बा दत्त को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। परिवार के एकमात्र कमाऊ व्यक्ति की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। उनका एक बेटा और दो बेटियां शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें