फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Nov 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। छात्रसंघ चुनाव न होने पर देवीधुरा में छात्र-छात्राओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने जल्द चुनाव कराने की मांग की। पाटी ब्लाॅक के राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की देवीधुरा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होनें कहा कि छात्र संघ अपने अधिकारों के लिए लगातार लड़ाई लडते रहेगा। कहा सरकार और कुलपति की ओर से छात्र संघ चुनाव को ना कराकर छात्रों का अधिकार छीना जा रहा है। इस दौरान ज़िला संयोजक एबीवीपी चंपावत सुदीप चम्याल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, सपना फर्त्याल, पीहू आर्या , प्रिया बोरा, हर्षित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें