फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में कूदेगी आप: बिष्ट

Sat, 25 Feb 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी। शुक्रवार को यहां जिला इकाई की बैठक में बूथ स्तर तक इकाई का गठन करने का निर्णय लिया गया। कहा कि पार्टी इस साल होने वाले निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


बैठक में जिले के प्रमुख संगठनात्मक मुद्दों के अलावा जन समस्याओं से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। बाद में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रदेश सह संयोजक बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल नाकामियों भरा रहा है। भर्ती परीक्षा घोटाले से लेकर विधानसभा तक में हुई भर्तियों में आरोपियों को बचाने का काम हो रहा है।

उन्होंने कहा अंकिता हत्याकांड में पांच माह बाद भी वीवीआईपी का नाम उजागर नहीं हो पाना सरकार की मंशा को जाहिर करता है। बिष्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरे दलों में तोड़फोड़ के मिशन में जुटी है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, संगठन सचिव मदन महर, जिलाध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष नारायण सिंह गैड़ा, प्रवक्ता बीनू कन्नौजिया, शंकुतला, अब्दुल नाजिम, नीलम कश्यप, नाजिरा, राहुल, विजय कश्यप, रमेश कन्नौजिया, पुष्कर सिंह महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें