फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छमनियां के देवदार वनी में धड़ल्ले से चल रही है आरी

Wed, 21 Mar 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के समीप छमनियां में तस्करों द्वारा काटा गया देवदार का हरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाराकोट मार्ग में छमनियां के समीप देवदार वनी में जंगलों में तस्करों द्वारा धड़ल्ले से देवदार के हरे पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


 आसपास के लोगों का आरोप है कि आए दिन तस्कर रात में जंगलों में देवदार के वृक्षों को कई दिनों से ठिकाने लगाते आ रहे हैं। पेड़ के काटे जाने की आवाज भी आती रहती हैं। बुधवार को छमनियां के समीप देवदार के दो गिल्टे पड़े मिले। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने दुर्लभ प्रजाति के देवदार के वृक्षों पर आरी चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

कोट
जानकारी लगने पर वन कर्मियों को हालात का जायजा लेने के लिए भेजा गया। वन पंचायत पाटन-पाटनी के छमनियां में देवदार के दो से तीन फीट गोलाई के दो गिल्टे पड़े मिले। आरोपियों का पता लगाकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप जोशी,वन क्षेत्राधिकारी, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें