लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने बाराकोट ब्लाॅक में एक महिला को चरस के गिरफ्तार किया ुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
शनिवार को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम मरोड़ाखान मल्ला बापरु के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.970 ग्राम चरस बरामद हुई। उसने अपना नाम लक्ष्मी फर्त्याल (35) निवासी ग्राम मल्ला बापरु बताया। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांव से छोटी-छोटी मात्रा में चरस एकत्र कर खटीमा के एक युवक को बेचने जा रही थी। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद