पूर्णागिरि (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ओवरलोड मैक्स वाहन को सीज किया। ठूलीगाड़ चौकी प्रभारी एसआई ललित कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार सुबह चेकिंग में वाहन (यूके 04 टीए 3099) को जांच के लिए रोका गया।
जांच में पता चला कि वाहन में 16 यात्री सवार हैं जबकि वाहन की क्षमता नौ सीट है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि यातायात नियम के उल्लंघन पर सीज कर दिया गया। बता दें कि 26 सितंबर को मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद टनकपुर की ओर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सड़क पर पलटने से तीन श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए थे। उस वाहन में 13 श्रद्धालु सवार थे। संवाद