फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में अचानक पेड़ गिरने से एक और जानलेवा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आंबेडकर नगर कालोनी में बृहस्पतिवार की रात बारिश और तेज हवा से एक भारी भरकम पेड़ गिरने से पांच झाले और एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि झाले में रह रहे लोग पेड़ और झाले के नीचे नहीं दबे। पेड़ के गिरते ही कॉलोनी में चीख-पुकार मच गई और मौके पर पहुंचे कालोनी के लोगों ने झालों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे से मौसम ने करवट बदली और बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। बताया गया कि इसी दौरान आंबेडकर नगर कॉलोनी में एक भारी भरकम पेड़ झालों के ऊपर आ गिरा। पेड़ की चपेट में आने से विरजू मिस्त्री, लखन, जगदीश उराव, सत्यवान सिंह, रामेश्वर मिस्त्री का झाला और विनोद राजपूत का पक्का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। समाजसेवी सुकुमार ने बताया कि पेड़ गिरते ही चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट कर झालों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। बता दें कि एक पखवाड़ा पूर्व ही क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप अंधड़ से गिरे पेड़ के नीचे दबकर एक दंपती और मासूम बच्ची की मौत हो गई थी।
किरोड़ा पुल के पास भी हाइवे पर गिरा पेड़
बृहस्पतिवार की रात बारिश और तेज हवा से टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर भी एक भारी भरकम पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया था। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ को कटर मशीन से काट मार्ग खोला। प्रभारी एफएसओ प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे किरोड़ा पुल के पास हाइवे में पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। इस पर विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची। टीम में अतुल राठी, चंद्रशेखर, कश्मी सिंह, उमेश राणा व हेम चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें