फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में बारिश से एक ग्रामीण सड़क बंद

Sat, 28 Jun 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बारिश के कारण एक ग्रामीण सड़क बंद है। इससे क्षेत्र की दो हजार की आबादी का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। आपदा विभाग के अनुसार शनिवार को चल्थी-नौलापानी ग्रामीण सड़क शाम चार बजे मलबा आने से बंद हो गई। सड़क को खोलने का कार्य किया जा रहा है। इधर सुबह तड़के बारिश के चलते सिप्टी अमकड़िया, ललुवापानी-जैगांव जैतोली और धौन दियूरी सड़क जगह-जगह मलबा आने के चलते बंद हो गई थी। सूचना पर संबंधित विभागों ने सड़क मार्ग पर मशीनें लगाकर इन्हें खुलवाया। पिछले 24 घंटे में चंपावत में 16 मिमी व लोहाघाट में 5.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते लोगों को ठंड का एहसास तो हुआ लेकिन मौसम साफ होने बाद उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें