फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ढलान में खड़ा पिकअप वाहन खाई में लुढ़का

Tue, 07 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट में खाई में गिरा पिकअप वाहन। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के खोला सुनार के पास निर्माण कार्य में लगा एक पिकअप वाहन खाई में लुढ़क गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त वाहन में कोई सवार नहीं था। वाहन गिरने की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंच गई।
विज्ञापन

इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बीएसएनएल के कार्य में लगी पिकअप (यूपी 57 टी 9007) से चालक राजवीर बाराकोट के खोला सुनार में निर्माण सामग्री और मजदूरों को लेकर आया था। वाहन से मजदूरों के उतरने के बाद चालक ने वाहन को ढलान पर खड़ा कर पिछले टायर पर पत्थर की ओट लगाई थी। कुछ देर में ओट खिसक गई और वाहन करीब 40 फिट खाई में गिर गया। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में केवल वाहन को नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें