फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीडीसी प्रत्याशी रहे व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Sat, 02 Aug 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वड्डा क्षेत्र में बीडीसी प्रत्याशी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हार गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वड्डा के लेलू निवासी लक्ष्मण गिरी (54) ने बीते शनिवार जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत की वजह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मामले को लेकर जांच भी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक बिण विकासखंड की एक सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरा था। फैसला उसके पक्ष में नहीं आया और वह हार गया। मतगणना के दूसरे ही दिन जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें