लोहाघाट के पुल्ला में बैठकी होली गायन करते होल्यार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के पुल्ला मे बैठकी होली में होल्यार देर रात विभिन्न राग-रागिनियों पर होली गायन करते रहे। जगदीश जोशी के आवास पर गणपति वंदना गणपति को भज लीजो वो तो रसिक आदि कहावें से होली गायन शुरू हुआ। मदन कलौनी ने वसंत पर आधारित आयो नवल बसंत सखी ऋतु राज कहायो, वासुदेव ने राग काफी में नमो जग तारिणी गंगे क्यों मृत्यु लोक में आई, पूर्णानंद ने कन्हैया ले चल पल्ली पार, ईश्वर गिरी ने बता दे सखी कौन गलिन गए श्याम की प्रस्तुति दी। इस दौरान केशव पाटनी, गुमान गिरी, राकेश धौनी, हिमांशु राय, दया किशन ने होल्यारों का उत्साह वर्धन किया। संवाद