चंपावत के खेतीखान में प्रस्तावित पार्किंग के लिए भूमि का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत : सूचना विभा
चंपावत। जिले के खेतीखान में 6.79 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने मंगलवार को पार्किंग स्थल के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले सभी औपचारिक कार्यों को समय से पूरा करने को कहा।
ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई बृजमोहन आर्या ने बताया कि प्रस्तावित दो मंजिला भवन में कुल 42 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। परियोजना प्रस्ताव विभागीय व्यय समिति की स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। इसके बनने से खेतीखान क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी। साथ ही वाहनों की पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
फोटो-6- पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद