फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खेतीखान में पौने सात करोड़ रुपये से बनेगी बहुमंजिला पार्किंग

Tue, 04 Nov 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के खेतीखान में प्रस्तावित पार्किंग के लिए भूमि का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत : सूचना विभा
विज्ञापन
चंपावत। जिले के खेतीखान में 6.79 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने मंगलवार को पार्किंग स्थल के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले सभी औपचारिक कार्यों को समय से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई बृजमोहन आर्या ने बताया कि प्रस्तावित दो मंजिला भवन में कुल 42 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। परियोजना प्रस्ताव विभागीय व्यय समिति की स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। इसके बनने से खेतीखान क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी। साथ ही वाहनों की पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-6- पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें