फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को ठगने वाला गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को लोहाघाट पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी पवन कुमार निवासी कटिहार (बिहार) हाल निवासी प्रीतमपुरा उत्तर पश्चिमी दिल्ली ने लोहाघाट मीना बाजार निवासी डॉ. अदिति पुनेठा से नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में सात बार में धनराशि मंगाकर कुल 1,64,993 रुपये की ठगी की थी। बाद में ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पवन कुमार के खिलाफ 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया था। नोटिस की शर्तों का उल्लंघन करने पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। लोहाघाट पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपी पवन को प्रीतमपुरा उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें