फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: गंगा में नहाते समय युवक बहा, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान; अभी तक नहीं मिला पता

Wed, 09 Sep 2026 06:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश के शिवपुरी में गंगा नदी में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। वह युवक स्थानीय बंजी कंपनी में कार्यरत था। घटना के बाद एसडीआरएफ ने गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
गंगा में नहाते समय युवक बहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश थाना मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी में गंगा नदी में नहाते समय एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। वह व्यक्ति शिवपुरी स्थित बंजी कंपनी में कार्यरत है। एसडीआरएफ की ओर से गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

 
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, बंजी कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारी हरीश उनियाल (34) वर्ष पुत्र परमानंद उनियाल, वर्तमान निवासी चौदहबीघा ऋषिकेश, मूल निवासी चाका गजा, नरेंद्रनगर और उनके साथी बलजीत सिंह(40), निवासी आलमबाग, लखनऊ अवकाश पर थे। दोपहर में दोनों दोस्त शिवपुरी चौकी के पास नदी में स्नान करने पहुंचे थे। नदी में नहाने के दौरान अचानक हरीश उनियाल का संतुलन बिगड़ गया। वह गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगा।

हरीश को बहता देख उसके साथी बलजीत सिंह शोर मचाया, मामले की सूचना पुलिस को दी। दोपहर लगभग 03:05 बजे सूचना मिलते ही एसडीआरफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सर्च अभियान चलाया। लेकिन हरीश का कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें