लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के डुंगरलेख के चीड़ के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। जंगल में आग लगने से क्षेत्र में धुंध सी छा गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बर्दाखान पठल्ती मोटर मार्ग के नीचे डुंगरलेख के जंगल में दो दिनों से भीषण आग लगी हुई है।
चीड़ का जंगल होने से आग हवा के साथ तेजी से बढ़ रही है। जंगल में आग लगने से जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर आरके जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर बाद आग पर काबू पा लिया है। जंगल में आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है। संवाद