चंपावत। मौसम में आ रहे बदलाव से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल में शुगर, बीपी और बुखार के मरीज अधिक आ रहे है। सोमवार को जिला अस्पताल में 400 के करीब ओपीडी हुई जबकि पिछले बार 300 ओपीडी थी।
अस्पताल में बुखार के मरीज सबसे अधिक आए। पेट दर्द और वायरल बुखार से पीड़ित बच्चे भी इलाज के लिए पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ और एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि बुखार, पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। मौसम बदलाव के कारण बीमारी का खतरा भी बढ़ने लगा है। चर्म रोग विशेषज्ञ के मातृत्व अवकाश पर होने के कारण मरीजों ने फिजिशियन डॉ. अजय कुमार और डॉ. यश मोहन से इलाज कराया। फिजिशियनस डाॅ. अजय कुमार ने बताया कि उनके पास बुखार, शुगर, बीपी के करीब 150 से अधिक मरीज आए। कहा कि एकाएक गरम होने पर कपड़े पहनना कम न करें। पोषण आहार जरूर लें।