फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवेश्वर महादेव मंदिर में विद्युतीकरण की मांग उठाई

Tue, 12 Mar 2024 09:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ग्राम सभा पाडासोंसेरा स्थित श्री देवेश्वर महादेव मंदिर के विद्युतीकरण की मांग को लेकर मंदिर समिति ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के देवेश्वर धाम शिवालय में प्रति वर्ष शिवरात्रि महोत्सव होता है। विद्युत की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कते॒ होती हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में रैघांव, सूराकोट, सिमलटुकरा, रावलगांव, इजडा, लोहाश्री, चौड़ाकोट, सिमली आदि गांवों के श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान सुभाष सिंह, सुमित सिंह, नीरज सिंह, चान सिंह,कृष्णा सिंह, लोकमान सिंह, भगवान सिंह, सूरज सिंह, गणेश सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें