फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में अलग-अलग हादसों में बालिका और महिला घायल

Fri, 03 Apr 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। दो अलग-अलग हादसों में बालिका समेत दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का उप जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बैराज मार्ग पर नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर जाते समय बाइक की चपेट में आकर यूपी के जिला बदांयू के अलाहपुर निवासी तीन वर्षीय बरसा पुत्री कीरत गंभीर रूप से घायल हो गई। टैक्सी बाइक चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बालिका की मां पूजा ने बताया कि उसके पति जब सड़क के दूसरी ओर जा रहे थे तभी उसकी पुत्री भी जाने लगी और बाइक की चपेट में आ गई। बालिका के पांव में गंभीर चोट आई है। इधर, दूसरी घटना में पूर्णागिरि मार्ग पर अचानक टैक्सी से गिरकर यूपी के बुलंदशहर निवासी कमलेश देवी (40) पत्नी भूदेव गंभीर रूप से घायल हो गईं। डाॅ. ज्ञानेश्वर यादव ने उनका प्राथमिक इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें