चंपावत। जिले में रेलवे की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार सूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 14 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड जैसे प्रयागराज, पटना, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत अन्य क्षेत्रों में की जाएगी।