मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाते समय काली मंदिर क्षेत्र में एक श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उन्हें उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया गया।
बदायूं (यूपी) से मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाते समय काली मंदिर क्षेत्र में एक श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। श्रद्धालु को डोली से भैरव मंदिर तक करीब तीन किलोमीटर लाकर 108 सेवा से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया गया। श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ने का अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि यूपी के जिला बदायूं, बिसौली निवासी उपदेश गुप्ता(48) पुत्र रामरक्षपाल गुप्ता अपने भाई आदेश कुमार, पत्नी तृप्ति रानी, पुत्री मनीषा, भाभी नीलम गुप्ता समेत छह लोगों के साथ शुक्रवार को घर से मां के दर्शन को निकले थे। शाम को वह 4 बजे ठूलीगाड़ से आगे बढ़े। करीब 7 बजे काली मंदिर के समय पहुंचे थे कि भाई उपदेश की अचानक हालत बिगड़ गई।
स्थानीय लोगों, दुकानदारों और नेपाली श्रमिकों की मदद से उन्हें तत्काल पैदल भैरव मंदिर तक डोली से लाया गया। जहां से 108 के माध्यम से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।