फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगी अराजक तत्वों की धरपकड़

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रविवार को पाटी में हुई हत्या के संबंध में डीएम ने अराजक तत्वों की शीघ्र धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय अभिसूचना इकाई के साथ-साथ राजस्व पुलिस को भी सक्रिय करने और जांच अधिकारी तहसीलदार को शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने घटना में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाने के साथ संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी प्रशासन को देने में जनसहयोग की अपील भी की है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पाटी में हुई अराजकता में शामिल सभी तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय में शीघ्र ही थाना खुल रहा है, जिससे अराजक तत्वों की धरपकड़ में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें