फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर बैंकिंग के लिए बैंक मित्रों को नियुक्ति

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अपर मुख्य सचिव एस राजू की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली पेंशनों के शत प्रतिशत सीबीएस बैंकों में खाते खोले जाने के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की गई। डीएम ने बताया कि दूरस्थ गांवों में घर-घर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंक मित्रों की नियुक्ति की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पेंशन, लेन देन की सुविधा गांवों में ही उपलब्ध कराना है। बैठक में बैंक मित्रों ने डीएम के समक्ष अपनी समस्याएं उठाई। जिस पर डीएम ने बैंकर्स को बैंक मित्रों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में शासन के निर्देश पर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति को भी ऑन लाइन किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें कंप्यूटर आपरेटर दीपक गहतोड़ी ने छात्र छात्राओं को स्वयं ऑन लाइन आवेदन करने के संबंध में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, आरएस रावत, सहायक लीड बैंक अधिकारी संजीव कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें