फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक समृद्धि को विस्तार दे रहा महोत्सव

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में 15वां दीप महोत्सव शुरू हो गया है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का उदघाटन किया। कहा कि आयोजन के जरिए सांस्कृतिक समृद्धि का विस्तार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पहल पर मुख्यमंत्री ने इस आयोजन हेतु एक लाख रुपए देने की घोषणा की। पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, उप प्रमुख सीएस मेहता, सूबेदार तेज सिंह बिष्ट ने भी महोत्सव के आयोजकों और कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। आयोजन समिति के हिमेश कलखुड़िया, नवीन बोहरा, सुशीला बोहरा, प्रधान भैरव ओली, प्रधानाचार्य गोकुल जोशी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

दीप महोत्सव को लेकर खेतीखान में काफी चहल पहल शुरू हो गई है। सभी मार्गों की विशेष सफाई की गई है। पांच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में उत्तराखंड के नामी सांस्कृतिक दल अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। खेल, बौद्धिक, कला आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें