चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में बृहस्पतिवार को महिलाओं को 21 दिनी सिलाई-कढ़ाई कौशल विकास की ट्रेनिंग दी गई। जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटते हुए डीआरडीए के परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने कहा कि महिलाएं ट्रेनिंग लेकर हासिल ज्ञान से स्वरोजगार करें। तभी वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। लीड बैंक अधिकारी यूएस जगपांगी ने संपन्नता के लिए प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) गठित करने को कहा। जिला सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत, आरसेटी के निदेशक आरएस रावत ने भी प्रतिभागियों से ट्रेनिंग को सार्थक बनाने का आह्वान किया। बताया गया कि संस्थान की ओर से दूरभाष, व्यक्तिगत रूप से भी प्रशिक्षणार्थियों की ओर से भविष्य मे किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण करेगा। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी बांटे गए।