टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। दुर्गम डांडा-ककनई और कठौल गांव में तेंदुए और सुअरों ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए कई मवेशियों को मार डाला है। कठौल में सुअरों ने शिवराज सिंह, हेतराम, जगदीश, केदार सिंह, गुमान सिंह, रघुवीर सिंह, नारायण बोहरा, फकीर सिंह, लक्ष्मीराम आदि की लगभग 12 बीघा भूमि पर खड़ी धान और मक्के की फसल के अलावा सब्जी की फसल भी नष्ट की है। डांडा मल्ला की ग्राम प्रधान षष्टी देवी, गोविंद लाल और कठौल के पूर्व प्रधान जगदीश राम ने प्रभागीय वन अधिकारी को ज्ञापन भेज पीड़ित काश्तकारों को मुआवजा और वन्यजीवों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। उधर, बस्तिया गांव में भी तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। रविवार की रात तेंदुए ने गणेश राम और गोविंद राम की एक दर्ज मुर्गियों को निवाला बना लिया। प्रधान नवीन सिंह ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने को जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।