बनबसा। शहीद खीम सिंह कुंवर मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में गोसीकुंवा और टनकपुर स्टेडियम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन व्यापारी आशीष गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच राजपूत क्रिकेट क्लब गढ़ीगोठ और गोसीकुंवा खटीमा के बीच खेला गया। गोसीकुंवा ने राजपूत क्लब को 3-1 से हराकर अगले चक्र में जगह बनाई। गोसीकुंवा की ओर से आनंद ने 2 और कमल ने 1 गोल किया। राजपूत क्लब के हरीश ने एक गोल दागा। प्रतियोगिता का दूसरा मैच टनकपुर स्टेडियम और नगरा खटीमा के बीच हुआ। पेनाल्टी शूट आउट में टनकपुर स्टेडियम ने 3-1 से जीत हासिल की। निर्णायक विनय नागरकोटी और लाइनमैन पूरन खड़ायत व राहुल भट्ट थे। स्कोरर की जिम्मेदारी कमलेश भट्ट और गुड्डू ने निभाई।