फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी तैराक पुलिस चौकी जलमग्न

Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। शारदा का जल स्तर लगातार बढ़ने से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को शारदा घाट में स्नान की समस्या पैदा होने लगी है। घाट में बनी अस्थायी तैराक पुलिस चौकी जलमग्न हो गई है। गर्मी के कारण हिमशिखरों के पिघलने से अब शारदा का जल स्तर दिनों-दिन बढ़ने लगा है। बनबसा बैराज की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में नदी में करीब 550 क्यूसेक पानी बढ़ा है। बैराज कंट्रोल रूम के कर्मचारी अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को नदी का जल स्तर 7871 क्यूसेक था जो शुक्रवार को बढ़कर 8500 क्यूसेक पहुंच गया है। इधर जल स्तर बढ़ने से नदी का पानी शारदा घाट तक पहुंच गया है। घाट में बनी अस्थायी तैराक पुलिस चौकी जलमग्न हो गई है। वहीं नदी में गंदा पानी आने से श्रद्धालु स्नान करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें