फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए

Thu, 20 Mar 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। हिंजाम और बजरंग दल ने पूर्णागिरि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की मांग उठाई है। उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर को सौंपे ज्ञापन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मेले में ट्रेन से आने वाली महिलाओं के साथ लेबरी के लिए पीलीभीत और न्यूरिया से आने वाले कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा छेड़खानी की जा रही है। बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं को बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अवैध वसूली कर परेशान किया जाता है। वहीं कुछ टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षा देने और लूट-खसोट से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर रेट लिस्ट लगाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिला संयोजक ललित सिंह, प्रखंड संयोजक कमलेश चंद, पवन अग्रवाल, सुरेश सिंह, रवि कश्यप, उमेश चंद, नितिन सिंह, दीपक, नीरज अधिकारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें