चंपावत/लोहाघाट। अमर उजाला के मतदाता जागरूकता और पंजीकरण अभियान के तहत जिले में 79 नए वोटर बने। चंपावत डिग्री कॉलेज में 19 और लोहाघाट में 60 छात्र-छात्राओं का नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज होगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रपत्र जमा कराए गए। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पहल बताया है।
चंपावत में प्राचार्य डा. सीडी सूंठा की अध्यक्षता और जन कवि प्रकाश जोशी ‘शूल’ के संचालन में हुए कार्यक्रम में तहसीलदार एके सिंह, राजस्व निरीक्षक विनोद प्रकाश वर्मा और उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा ने एक जनवरी 2014 को 18 साल पूरे कर चुके छात्र-छात्राओं को प्रपत्र छह के साथ अन्य जानकारी दी। ‘शूल’ ने कविताओं के जरिए छात्रों को मतदान के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की निर्वाचन ब्रांड एंबेसडर डा. नीलोफर अख्तर, डा. सुमन कुमारी, डा. अवनीश कुमार, डा. बीपी ओली, डा. बृजेश कुमार, डा. रचना वत्स, डा. सरस्वती बिष्ट, दयाकृष्ण भट्ट ने भी विचार रखे।
लोहाघाट में 60 छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में दर्जा कराया गया। प्राचार्य डा. सीएस जोशी ने पात्र छात्र-छात्राओं का चयन किया। राजस्व उप निरीक्षक शंकर बंग्याल, बीएलओ महेश खोलिया, पुष्पा पाटनी, वंदना जोशी, भगवती भट्ट, सविता सक्सेना, किरन खोलिया, हेमा साह, मंजू गोस्वामी, सीता लुंठी, समीना बानो, लक्ष्मी सार्की, अनीता जोशी, किरन खोलिया ने इस कार्य में सहयोग किया। वहीं, शुक्रवार को लोहाघाट बीआईटीएम पालीटेक्निक में नए मतदाता बनाए जाएंगे। छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला की मुहिम में सहभागिता करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के साथ मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली।