फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों को कर्म करने की दी प्रेरणा

Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा। स्व. लाला कपूर चंद अग्रवाल और उनकी पत्नी स्व. शांति देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा बुधवार को हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ ही संपन्न हो गई। समापन मौके पर चेरिटेबल ट्रस्ट (हरिद्वार) के संत स्वामी लक्ष्मण दास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा महत्व का वर्णन कर भक्तों को कर्म करने की प्रेरणा दी। बाद में आयोजक विपिन अग्रवाल के आवास पर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। आयोजक मंडल सदस्य मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सरोज अग्रवाल आदि ने हवन में पूर्णआहुति दी। इस मौके पर सत्यनारायण गोयल, देवीदयाल गर्ग, पवन मित्तल, चुन्नी लाल भाटिया, हेमेश भाटिया, एसएसआई विनोद यादव, जनार्दन भट्ट, ताराचंद अग्रवाल, अभिषेक गोयल, रोहित गोयल, राधेश्याम गर्ग, छत्रसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें