लोहाघाट। खेतीखान के सुजानगांव में आयोजित लौह पुरुष हर्षदेव ओली मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बलांई स्पोर्ट्स क्लब ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बलांई ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में तपनीपाल एकादश 131 रनों में ही सिमट गई। बलांई के दीपक बिष्ट ने चार विकेट लेने के साथ 62 रन बनाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच और सीरीज के खिताब से नवाजा गया। अंपायरिंग गोविंद देउपा, मोहन देउपा, स्कोरिंग सूरज देउपा और कमेंट्री संजय मनराल ने की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह देव, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, हिमेश कलखुड़िया और डा. एलडी ओली ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ पांच हजार रुपए नकद, उप विजेता को ढाई हजार रुपए नकद के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विजेता औप उप विजेता टीम को क्रिकेट किट प्रदान किए। रघुराज देउपा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विजय देउपा, नवीन बोहरा, मोहन सिंह, विजय बोहरा, गोविंद देउपा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।