टनकपुर। स्टार क्लब सैलानीगोठ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम वालीबॉल लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतकर टनकपुर स्टेडियम की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।
सैलानीगोठ नईबस्ती में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम और सैलानीगोठ की टीम के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम ने सैलानीगोठ को 25-22, 22-25, 25-22 और 25-20 से पराजित कर ट्राफी जीत ली। मैच के रेफरी कविंद्र सिंह और स्कोरर राहुल राय थे। समापन पर मुख्य अतिथि सैलानीगोठ के निवर्तमान उप प्रधान बसंत राय ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरीत किए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन को जरूरी बताते हुए आयोजक क्लब की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रकाश राय, भुवन कलौनी, अमित जोशी, मदन सिंह, नितिन भारती, दीपक राय आदि मौजूद थे।