फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग्स इलेवन ने किमतोली को हराया

Fri, 10 Jan 2014 05:50 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। जीआईसी पुलहिंडोला मैदान में पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह धौनी के सम्मान में चौखामा बाबा क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में चौखाम बाबा किंग्स इलेवन ने किमतोली स्पोर्ट्स क्लब को हराया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन समिति को पांच हजार रुपए दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में किमतोली ने पहले खेलते हुए 80 रन बनाए। जवाब में किंग्स इलेवन ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के ललित भंडारी ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लेने के साथ 37 रन भी बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग विकास, ललित, स्कोरिंग दीपक, कमेंट्री खीमराज धौनी ने की। विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार ने सभी टीमों को एक बल्ला और गेंद देने की घोषणा की। इसी प्रकार नवीन बोहरा ने प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को 101 रुपए की नकद धनराशि और प्रकाश पांडेय ने मैन ऑफ द मैच को मेडल देने की घोषणा की। इस मौके पर भुवन धौनी और रामू धौनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें