फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर और उचौलीगोठ ने जीता मैच

Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर और उचौलीगोठ क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। स्टेडियम मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहले मैच का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने और दूसरे मैच का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच अंडर-14 आयु वर्ग का ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर और गुरुकुल एकेडमी के बीच खेला गया। ट्रैफोर्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रनों का स्कोर खड़ा किया। बाबी ने टीम के लिए सर्वाधिक 14 रन जुटाए। जवाबी बल्लेबाजी में गुरुकुल एकेडमी की टीम 76 रन पर सिमट गई। ट्रैफोर्ड के गेंदबाज अनिल ने दो और कमल ने एक विकेट लिया। दूसरा मुकाबला अंडर 16 आयु वर्ग का उचौलीगोठ और मिश्रा इलेवन के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए उचौलीगोठ ने 90 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी में मिश्रा इलेवन की टीम 66 रन पर ढेर हो गई। मैच के निर्णायक हेमंत कापड़ी और अमित जोशी थे। स्कोरर का जिम्मा अरुण परगाई, नीरज कुमार संभाला। महेश सिंह ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें