फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों की हड़ताल से चिकित्सा सेवा ठप

Tue, 24 Dec 2013 05:49 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर/पिथौरागढ़। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सोमवार को डाक्टरों की हड़ताल के कारण समूचे जिले में चिकित्सा सेवा ठप रही। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर चिकित्सकों के हड़ताल में जाने से जिला चिकित्सालय में पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। टनकपुर और बनबसा, पिथौरागढ़ क्षेत्र मेें भी डाक्टरों की हड़ताल से चिकित्सा सेवा ठप रही, अलबत्ता इमरजेंसी चिकित्सा सेवा जारी रही। ओपीडी शून्य रही।
विज्ञापन

चंपावत में पीएमएस अध्यक्ष डा.रश्मि पंत और सचिव डा.हिमांशु पांडेय के नेतृत्व में डा.आरके जोशी, डा.हेमंत शर्मा, डा. प्रदीप बिष्ट, डा.श्वेता खर्कवाल आदि ने कार्य बहिष्कार किया। टनकपुर में अस्पताल पहुंचे करीब डेढ़ सौ रोगियों को सरकारी अस्पतालों ने निराश लौट कर निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ी। कुछ रोगियों ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय में भी उपचार कराया। इधर स्टाफ नर्सों की हड़ताल स्थगित हो जाने से वे ड्यूटी पर तैनात रही।
पिथौरागढ़ में डाक्टरों ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर सोमवार को ओपीडी का बहिष्कार किया। संघ के जिलाध्यक्ष बीएमएस टोलिया ने कहा कि डायनमिक एश्योरड करियर प्रमोशन का लाभ देने, स्थानांतरण नीति पारदर्शी बनाने, वरिष्ठता सूची जारी करने, 13 साल की सेवा वाले डाक्टरों को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति देने समेत तमाम मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार अगले चरण का आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें