फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह से नहीं मिला कंप्यूटर आपरेटरों को मानदेय

Sat, 30 Nov 2013 05:46 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में संचालित पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) के तहत चारों विकास खंडों में तैनात कंप्यूटर आपरेटरों को मानदेय नहीं मिल सका है। जिस कारण कंप्यूटर आपरेटरों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। जिले के चारों विकास खंडों में यूपी हिल इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड देहरादून की ओर से एक एक डाटा इंट्री आपरेटर आउट सोर्सिग के माध्यम से रखे गए थे। अगस्त माह में संस्था का अनुबंध खत्म हो गया तथा कंप्यूटर आपरेटरों को हटा दिया गया। लेकिन इन कंप्यूटर आपरेटरों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। डाटा इंट्री आपरेटर विक्रम कुमार, दीपक सिंह, केवल चंद्र, विनोद कुमार ने इस संबंध में सीडीओ को ज्ञापन देकर दो सप्ताह के अंदर मानदेय का भुगतान न होने की सूरत में कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें