फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों में नहीं रहा ‘बरैत्य पिठ्यां’ का आकर्षण

Sat, 30 Nov 2013 05:46 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अब बारातियों में पहले की तरह ‘बरैत्य पिठ्यां’ का आकर्षण नहीं रहा है। एकाध अपवाद को छोड़ दिया जाए तो विवाह समारोह में ‘बरैत्य पिठ्यां’ लगाने का रिवाज खत्म हो गया है। दरअसल बारातों के परंपरागत स्वरूप के बदलने के कारण शादी की रस्म को निपटाने की जल्दबाजी में बारातियों को पिठ्यां (टीका) लगाने की अतीत से चली आ रही मान्यता भी हाशिए में जा रही है।
विज्ञापन

सामाजिक चिंतक गोविंद बल्लभ खर्कवाल बताते हैं कि पूर्व में विवाह की सभी रस्में सादगी के साथ नियम पूर्वक निभाई जाती थी। विवाह समारोह में शामिल दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्ग सभी परंपराओं निभाने में सहयोग करते थे। दुल्हन के घर से बारात लौटने के समय सभी बारातियों को कन्या पक्ष की ओर से टीका लगाने के साथ सार्मथ्य अनुसार उपहार और नकद दक्षिणा दी जाती थी, जिसे ‘बरैत्य पिठ्यां’ कहा जाता था। बारात में शामिल युवाओं और विशेषकर छोटे-छोटे बच्चों में ‘बरैत्य पिठ्यां’ लगाने को लेकर उत्साह रहता था। ‘बरैत्य पिठ्यां’ में बारातियों को मिलने वाली रकम से कन्या पक्ष के रहन सहन और रुतबे का आंकलन भी किया जाता था। बुजुर्ग अमर सिंह महर का कहना है कि वर्तमान में बारात घरों में शादी होने के कारण दोनों पक्ष के लोग जल्दबाजी में ‘बरैत्य पिठ्यां’ की रस्म को विस्मृत करते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें