फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर कूड़ा डाला तो चालान कटेगा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नगर की सड़कों पर कूड़ा डालने तथा सड़क के किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों का चालान काटा जाए। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर पंचायत ने नगर क्षेत्र में 40 कूड़ादान लगाने का फैसला ले लिया है। यदि इसके बावजूद कोई व्यक्ति नगर में गंदगी फैलाने का प्रयास करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पड़े हैं। नेशनल हाइवे पर भी कई स्थानों पर लोगों ने कूड़ा डाल दिया है। नगर पंचायत के कर्मचारी तत्काल इस कूड़े को उठाने का प्रयास नहीं करते। इससे गंदगी बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एके सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में 40 स्थानों पर कूड़ादान लगाए जा रहे हैं। लोग अपने घरों का कूड़ा इसी कूड़ादान में डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ाने को कहा है। वाहनों को मुख्य मार्ग के किनारे खड़ा न करने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि टैक्सियों को टैक्सी स्टैंड पर ही खड़ा किया जाए। दो दिन पूर्व अल्मोड़ा में हुई मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से लौटने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें