बनबसा। चोरों ने मुख्य बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में सेंध लगा कर हजारों की नकदी चुरा ली। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। बहरहाल मेडिकल स्टोर स्वामी ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य बाजार स्थित सिंह मेडिकल स्टोर में बीती रात्रि चोरों ने सेंध लगा गल्ले में रखी हजारों की नकदी चुरा ली। खटीमा निवासी प्रतिष्ठान स्वामी सैदाब खां उर्फ राजू पुत्र अशरत खां सोमवार को बनबसा में दुकान खोलने को पहुंचे तो दुकान की दीवार में छेद देख सन्न रह गए। दुकान खोलने पर गल्ले से नकदी एवं मोबाइल फोन एवं अन्य सामान गायब मिले। दुकान स्वामी ने बताया कि पहले भी चोरों ने उसके प्रतिष्ठान में चोरी की थी। चोरी की मौखिक सूचना पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष आरएस मेहता ने बताया कि दुकान स्वामी ने गल्ले से 17500 की नेपाली करेंसी चोरी होना बताया है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस एक दस वर्ष के बालक की तलाश में जुटी है। पुलिस एवं दुकान स्वामी को एक रिक्शा चालक के बालक पर चोरी करने का शक है।