फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेट लगने से आंख की रोशनी गई

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। रोशनी के पर्व दीपावली पर आतिशबाजी में लापरवाही ने राह चलते नेपाली युवक को एक आंख से अंधा बना दिया। सोमवार को देर शाम की यह घटना बनबसा बस स्टेशन पर हुई। संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद पीड़ित को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
विज्ञापन

असुरक्षित तरीके से की जाने वाली आतिशबाजी किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसी ही लापरवाही ने बनबसा क्षेत्र में एक नेपाली युवक की आंख की रोशन छीन ली। जानकारी के मुताबिक नेपाल के 66 बटुवा बंगला महेंद्रनगर (नेपाल) निवासी 21 वर्षीय युवक 12 नवंबर की देर सायं बनबसा बस स्टेशन पर बस से उतरा। वह नेपाल जाने को बस स्टेशन पर वाहन की तलाश कर रहा था कि इस बीच कहीं से अचानक आया जलता राकेट सीधे उसकी बाईं आंख पर लगा और उसकी आंख जख्मी गई। सूचना पर 108 वाहन से युवक को फौरन टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टर ने उसकी आंख फूटने की पुष्टि की है। बहरहाल प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त चिकित्सालय से उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें