फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने बांटा 1.40 करोड़ का ऋण

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा ने विशेष कैंप लगाकर एक करोड़ 40 लाख रुपये का ऋण वितरित किया। सामाजिक सेवा अभियान के तहत 15 स्कूलों को वाटर फिल्टर भी प्रदान किए गए। बैंक ने भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पीएस जंगपांगी ने बताया कि लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए ऋण प्रदान किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऋण का सदुपयोग करें और समय पर उसे अदा करने की चिंता रखें। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सामाजिक बैंकिंग के तहत बैंक ने स्कूलों को वाटर फिल्टर देने का अभियान भी शुरू किया है। ताकि बच्चों को पीने के लिए साफ पानी मिल सके। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक ने पूरे देश में यह अभियान शुरू किया है। जरूरत के हिसाब से पंखे, वाटर फिल्टर आदि वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर गौरव साह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। वाटर फिल्टर मिलने पर स्कूल के प्रधानाचार्यों ने बैंक के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें