फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ दीप महोत्सव संपन्न

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ खेतीखान में चल रहे पांच दिनी दीप महोत्सव का समापन हो गया। समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पंाडेय ने आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयोजन में जिला पंचायत ने पूरा सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने भी सफल आयोजन की सराहना की। कर्नल ज्ञान सिंह देव की अध्यक्षता और देवकी खर्कवाल, सुरेंद्र बोहरा, रघुराज देउपा के संचालन में हुए समारोह में पिथौरागढ़ की प्रकाश एंड पार्टी के कलाकारों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जै गोलू देवता की वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्रकाश रावत की टीम ने लठी टेक दे बोजो बोक्यो लाऊं लाऊं लाऊं गीत पेशकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

स्थानीय तथा विद्यालयों के कलाकारों ने भी धमाल मचाया। सुजान गांव के बाल लोक गायक सूरज देउपा ने गोरख्या चेली भागुली गीत पर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं मनोज पुजारी ने भजन से सबको भक्तिभाव में डुबो दिया। छकना बांध नृत्य पर साक्षी मनराल, मनीषा कर्नाटक की शानदार प्रस्तुति रही, जबकि प्रियंका डिक्टिया का फुंकी बांध गीत पर नृत्य काफी सराहा गया। मधुवन में कन्हैया, गोपियां तारे हैं बोल पर प्रियंका एवं चंद्रकला के युगल नृत्य ने धूम मचा दी। प्राइमरी पाठशाला मानर की तनुजा एवं रंजना ने हाथ में रूमाल खोर में गागरा गीत पर शानदार नृत्य पेश किया। भावना एवं अंजलि का युगल नृत्य भी बेहद सराहा गया। इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, गोपाल मनराल, सुरेंद्र देउपा, कुंदन बोहरा, रमेश ओली, पुष्कर पुजारी, व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बोहरा, कैलाश सेलिया, किशोर जुकरिया, नरेश जुकरिया, सुरेंद्र बोहरा, सीएल वर्मा, डा. एलडी ओली, डा. बीडी भट्ट आदि ने मुख्य अतिथि समेत सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें