फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के विरोध में एबीवीपी ने जुलूस निकाला

Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट। असम में लगातार बढ़ती जा रही हिंसा एवं अपने ही देश में देश के लोगों के शरणार्थी बनने के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। साथ ही उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। एबीवीपी के विभाग संयोजक मोहित पाठक, प्रदेश पार्षद देवेंद्र बोहरा, कॉलेज प्रमुख श्याम सिंह ढेक, जिला संयोजक महेंद्र ढेक के नेतृत्व में भुवन प्रथोली, भाष्कर गड़कोटी, नरेंद्र गोस्वामी, अर्जुन छतोला, नरेश फर्त्याल, विक्रम गोस्वामी, सुनील जोशी, सुमित भट्ट, केेके बिष्ट, सुंदर बोरा आदि का कहना था कि असम में ठीक कश्मीर जैसे हालत पैदा हो गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री द्वारा राजनीतिक तुष्टिकरण के कारण बंग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर दिया है। उन्होंने यहां फैली जातीय हिंसा के लिए स्वयं प्रधानमंत्री व असम के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें