फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी नेपाल ले जाई जा रही 98500 की भारतीय मुद्रा

Thu, 10 Nov 2022 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)

सार

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत के अलावा पुलिस टीम एवं क्यूआरटी टीम बुधवार को बार्डर पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तीन लोगों की चेकिंग में 98500 रुपये की नकदी मिली।
विज्ञापन
रुपये। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान नेपाल जा रहे तीन लोगों से 98500 रुपये की भारतीय मुद्रा पकड़ी। पूछताछ में वह रकम के बारे न कुछ बता पाए और न कोई दस्तावेज ही दिखा पाए। पुलिस ने पकड़ी रकम कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दी। कस्टम ने रकम जब्त कर फेमा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को छोड़ दिया।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत के अलावा पुलिस टीम एवं क्यूआरटी टीम बुधवार को बार्डर पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तीन लोगों की चेकिंग में 98500 रुपये की नकदी मिली।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई नकदी में 149 पांच सौ और 12 नोट दो हजार के हैं। नियमानुसार भारत से नेपाल के लिए केवल पच्चीस हजार की नकदी ही ले जाई जा सकती है जिसमें दो हजार और पांच सौ के नोट ले जाना प्रतिबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें