फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: औद्यानिक विकास के लिए मिली 98.18 लाख की मंजूरी

Sun, 07 Dec 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीएम घोषणा के तहत जिले में नाबार्ड मद से औद्यानिक विकास के लिए 98.18 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में 58.908 लाख रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन




इससे जिले में आधुनिक फल उद्यानों के सघनीकरण, नर्सरी विकास, उन्नत किस्म के पौधों के रोपण, माइक्रो सिंचाई तकनीकों के विस्तार, जल-संरक्षण आधारित औद्यानिक मॉडल के विकास, कृषकों का प्रशिक्षण आदि कार्य किए जाएंगे। इससे जिले में फल उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ ही आधुनिक तकनीकों और उन्नत पौध-प्रजातियों के उपयोग से किसानों को लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा जिला क्षेत्रीय स्तर पर फ्रूट हब के रूप में विकसित हो सकेगा। डीएम मनीष कुमार ने योजना से जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें