लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में तेंदुए का आतंक से लोगों में दहशत है। तेंदुआ कई आवारा मवेशी और कुत्तों को मौत के घाट उतार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान विमला देवी, बीडीसी सदस्य भैरव राय, आनंद राय, कमलेश राय, मनोज कापड़ी, राजू कापड़ी, पीसी राय आदि का कहना है कि एक सप्ताह से रोज तेंदुआ शाम के समय गांव के आसपास घूमता है। तेंदुए ने बुधवार रात को एक गाय को अपना निशाना बनाया। इससे पहले भी तेंदुआ कई आवारा कुत्तों को मार चुका है। तेंदुए आतंक के कारण ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।